Maharashtra : उल्हासनगर में निजी स्कूल में तोड़फोड़ के आरोप में मनसे के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Last Updated 10 Aug 2023 06:42:06 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में फीस वृद्धि को लेकर एक निजी स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
![]() निजी स्कूल में तोड़फोड़ के आरोप में मनसे के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार |
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हिल लाइन थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।
अधिकारी ने कहा, “फीस में कटौती की मांग कर रहे मनसे कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में धावा बोल दिया और खिड़कियों के शीशे व परिसर में मौजूद अन्य सामग्री तोड़ दी। उन्होंने स्कूल के नाम वाले बोर्ड पर भी रंग पोत दिया।”
अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम स्कूल पहुंची और उपद्रवियों को पकड़ लिया।
| Tweet![]() |