Kerala में अमेरिकी महिला से यौन उत्पीड़न, दो गिरफ्तार

Last Updated 02 Aug 2023 11:13:52 AM IST

केरल में एक आश्रम में रह रही एक अमेरिकी महिला का दो लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को बुघवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।


केरल में अमेरिकी महिला से यौन उत्पीड़न, दो गिरफ्तार

यह घटना सोमवार को हुई जब 44 वर्षीय अमेरिकी महिला कोल्लम के पास एक समुद्र तट पर बैठी थी।

दो लोग उसके पास आए और सिगरेट की पेशकश की, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। दोनों ने उससे दोस्ती की और उसे शराब की बोतल दिखाई। फिर उसे एक घर में ले गए जहां उन्होंने उसे कुछ पेय पदार्थ दिया जिसके बाद वह सो गई।

बाद में महिला को एहसास हुआ कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है और उसने आश्रम के अधिकारियों को इसके बारे में बताया जिन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने इलाके से दो लोगों - निखिल और जयन - को हिरासत में ले लिया और उनकी गिरफ्तारी दर्ज की।

पुलिस दोनों को अदालत में पेश करेगी।

आईएएनएस
तिरुवनंतपुरम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment