Karnataka में अंतरंग वीडियो सामने आने पर 2 कॉलेज छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या

Last Updated 30 Jul 2023 07:03:06 PM IST

कर्नाटक के दावणगेरे में एक निजी कॉलेज के दो छात्रों ने अंतरंग पलों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली।


Karnataka में अंतरंग वीडियो सामने आने पर 2 कॉलेज छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या

कॉलेज की छत पर लड़के और लड़की का अंतरंग दृश्‍य किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिना उनकी जानकारी के शूट कर लिया था। ये दृश्य हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए और दोनों के परिवारों को भी क्लिप के बारे में पता चला।

लड़की ने शुक्रवार रात अपने आवास पर आत्महत्या कर ली और लड़के को इसकी जानकारी होने पर उसने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि इस दृश्य को फिल्माने वाले व्यक्ति और इसे प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान के संबंध में जांच जारी है।

दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक के. अरुण ने मीडियाकर्मियों से कहा कि पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी।

लड़के और लड़की के परिवार पहले ही दावणगेरे जिला पुलिस में अलग-अलग शिकायतें दर्ज करा चुके हैं।

आईएएनएस
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment