मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने पर CM एन बीरेन सिंह ने कहा- अपराधियों को मृत्युदंड देने पर किया जाएगा विचार

Last Updated 20 Jul 2023 11:36:16 AM IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में दो महिलाओं के साथ हुए भयावह घटना पर कहा कि आरोपियों के मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने मामले में पहली गिरफ्तारी की भी जानकारी दी।


मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (फाइल फोटो)

मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को भीड़ द्वारा नग्न घुमाये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई सन्न है। इस भयावह घटना पर हर तरफ से जोरदार प्रतिक्रिया दी जा रही है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद आज मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घटना पर कड़ी कारवाई करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा,'जैसा कि कल सामने आए दुखद वीडियो में दिखाया गया, उन दो महिलाओं के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं जिनके साथ बेहद अपमानजनक और अमानवीय कृत्य किया गया। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत:संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की।

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की गई। फिलहाल गहन जांच चल रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि बुधवार को भयावह घटना के वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, थौबल के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश भी शुरू की गई।

पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि राज्य पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम आज शाम तक और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल होंगे। मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा आसपास के जिलों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

4 मई की घटना जातीय हिंसा भड़कने के ठीक एक दिन बाद हुई, जिसमें अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हजारों लोगों को अपने घरों से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के मुताबिक, दोनों महिलाओं को नग्न घुमाने के बाद धान के खेत में उनके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया।

बता दें  इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के मुताबिक, दोनों महिलाओं को नग्न घुमाने के बाद धान के खेत में उनके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया।

फोरम ने कड़े शब्दों में दिए बयान में कहा कि 3 मई के बाद से कुकी-ज़ो आदिवासियों पर हुए अत्याचार के सबूत लगातार सामने आ रहे हैं.

फोरम ने बताया कि बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो में मैतेई की एक बड़ी भीड़ दो कुकी-ज़ो आदिवासी महिलाओं को सामूहिक बलात्कार के लिए धान के खेत की ओर नग्न अवस्था में ले जाती हुई दिखाई दे रही है। आईटीएलएफ के प्रवक्ता गिन्ज़ा वुअलज़ोंग ने बयान में कहा, 4 मई को हुआ घृणित दृश्य, पुरुषों को असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ करते हुए दिखाता है, जो रोती हैं और अपने बंधकों से गुहार लगा रही हैं।

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने का दो महीने पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गिरफ्तारी के बाद सीएम ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment