दिल्ली के बाढ़ जैसे हालात पर दिल्ली- हरियाणा सरकार आमने-सामने, सीएम खट्टर ने केजरीवाल को दिया करारा जवाब
यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पलटवार करते हुए इसे तथ्यहीन बताया है।
![]() सीएम मनोहर लाल खट्टर |
दिल्ली में बाढ़ से बेकाबू हालात पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर आरोप लगाए हैं।
दिल्ली की आप सरकार यमुना नदी में बढ़े जल स्तर के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया वहीं हरियाणा सरकार ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा कि ये दावे तथ्यहीन हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आप सरकार को जवाब देते हुए कहा कि वहां से पानी छोड़ने के बाद सबसे पहले हरियाणा खुद प्रभावित हुआ है। हमारे कुछ ज़िलों के बाद दिल्ली आता है। इससे हम खुद प्रभावित हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल को इस प्रकार का विषय नहीं रखना चाहिए कि पानी ज्यादा छोड़ा गया है।
मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी जो बाढ़ आया है वो प्राकृतिक आपदा है, इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। पहाड़ी राज्यों में जो बारिश हुई है, अचानक उसका प्रभाव हमारी नदियों में बढ़ा है। यमुना में 1 लाख क्यूसेक पानी था जो अगले दिन अचनाक 3.70 लाख क्यूसेक हो गया। जहां तक पानी छोड़ने का सवाल है, हमने अरविंद केजरीवाल को बताया है कि बैराज में एक सीमित मात्रा में पानी को नियंत्रित कर सकते हैं। बैराज की क्षमता 1 लाख क्यूसेक पानी की है, उससे अधिक जो भी पानी होगा उसे रोकना मुश्किल है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक पत्र लिख कर हरियाणा को दिल्ली के हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया था जिसका हरियाणा की तरफ से गुरुवार को जवाब दिया गया।
दिल्ली की आप सरकार की तरफ से लगातार हरियाणा सरकार की तरफ से हथिनीकुंड बैराज में ज्यादा पानी छोड़ने का जिम्मेदार बताया गया।
| Tweet![]() |