तमिलनाडु के थेनी में वाहन के खाई में गिरने से सबरीमाला के 8 तीर्थयात्रियों की मौत

Last Updated 24 Dec 2022 10:53:53 AM IST

तमिलनाडु के थेनी में एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई। ये सभी सबरीमला से लौट रहे थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।


जिलाधिकारी के वी मुरलीधरन ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई तथा दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन के अनुसार ऐसी आशंका है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

ये आठों लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और उनमें एक नाबालिग भी शामिल था। ये लोग सबरीमला से लौट रहे थे।

भाषा
थेनी (तमिलनाडु)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment