Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने पदयात्रा के समर्थन के लिए जताया केरल के लोगों का आभार

Last Updated 29 Sep 2022 11:36:12 AM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन पदयात्रा को प्रदेश में मिले जबरदस्त समर्थन के लिए राज्य के लोगों का आभार जताया है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में भारत जोड़ो यात्रा (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने कहा है कि केरल की जनता ने जो स्नेह उन्हें दिया उसके लिए वह उनके ऋणी है।

गांधी ने अत्यंत भावुक अंदाज में ट्र्वीट किया, घर वही है जहां आपको प्यार मिले और इस लिहाज से मेरे लिए मेरा घर केरल है। मैं कितना भी स्नेह दूं, यहां के लोगों से बदले में हमेशा मुझे अधिक मिलता है। मैं सदा ऋणी हूँ। शुक्रिया।’’

 

उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पुलिस, मीडिया और अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ''मैं कांग्रेस और यूडीएफ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं, केरल पुलिस, मीडिया कर्मियों और हर उस व्यक्ति को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस खूबसूरत राज्य में भारत जोडो यात्रा का हिस्सा रहे हैं। गांधी ने इस समर्थन को कांग्रेश की मजबूती और अपने संकल्प को पूरा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा,आपने हमें जो समर्थन दिया है, वह हमारे संकल्प को और मजबूत बनाता है और हमारी प्रगति को और भी मजबूत बनाता है। 

केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम चरण

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम चरण की गुरूवार सुबह शुरुआत की। पदयात्रा यहां चुंगथारा के मार्थोमा कॉलेज जंक्शन से फिर से शुरू हुई जो लगभग 8.6 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वाझिकदावु में सीकेएचएस मणिमूली पहुंचेगी।

यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, गांधी वाझिकदावु से कार से तमिलनाडु के गुडालूर में सरकारी कला एवं विज्ञान कॉलेज जाएंगे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे इस कॉलेज से एक बार फिर पदयात्रा शुरू की जाएगी। करीब 5.5 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गुडलुर बस स्टैंड पर आज के दिन की यात्रा सम्पन्न होगी।

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिन तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में सम्पन्न होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिन में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

वार्ता/भाषा
नई दिल्ली/मलप्पुरम (केरल)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment