मुंबई में गणेशोत्सव धूम, दूसरे दिन की गई 34 हजार प्रतिमाएं विसर्जित

Last Updated 02 Sep 2022 08:28:12 AM IST

मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 34,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।


गणेश विसर्जन (फाइल फोटो)

नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वैसे तो गणेशोत्सव दस दिन तक चलता है लेकिन कई परिवारों ने डेढ़ दिन बाद ही गणेश की मूर्तियां विसर्जित कीं।

बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शहर में रात नौ बजे तक कुल 34, 962 मूर्तियों को विसर्जित किया गया है जिसमें 33,962 घरेलू मूर्तियां थीं।

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 13,294 घरेलू और 54 सामुदायिक मूर्तियों को विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।

अधिकारी ने बताया कि 28 हरतालिका की मूर्तियों को भी कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment