हरियाणा: घर में एक ही परिवार के 6 लोग मिले मृत, रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत
Last Updated 26 Aug 2022 11:32:44 AM IST
हरियाणा के अंबाला के बलाना गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के छह सदस्य रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।
![]() हरियाणा: घर में एक ही परिवार के चार लोग मिले मृत |
उनकी पहचान संगत राम, पत्नी महिंदर कौर, पुत्र सुखविंदर सिंह, उनकी पत्नी रीना और उनकी नाबालिग बेटियों- आशु और जस्सी के रूप में हुई है।
अंबाला के बलाना गांव में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, जांच जारी है: हरियाणा पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
हम जब यहां पहुंचे तो एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मृत हालत में पाया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जांच जारी है: जोगिंदर शर्मा, डीएसपी अंबाला https://t.co/43WE8Oa02S pic.twitter.com/t7YnEtVa1m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
प्रारंभिक जांच के अनुसार सुखविंदर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले परिवार को जहर दिया था।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
Tweet![]() |