धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा गिरफ्तार

Last Updated 23 Aug 2022 10:21:18 AM IST

भाजपा नेता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिपप्णी के बाद तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा को सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।


तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा

टी राजा ने कहा कि मैंने किसा का नाम नहीं लिया है। मेरे खिलाफ केस और FIR क्यों दर्ज कराई गई है। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने कहा था कि वह एक और वीडियो जारी करेंगे। आपको बता दें कि इस विवादित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे थे और गिरफ्तारी की मांग जोरों-शोरों से उठ रही थी।

टी. राजा ने  कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लकर विवादित बयान दिया था। उस बयान के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोग गुस्से में हैदराबाद में भारी संख्या में सड़को पर आ गये। आज सुबह राजा को गिरफ्तार कर लिया गया।

टी राजा के खिलाफ पैगम्बर पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गयी थी। उनके खिलाफ दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मीरचौक पुलिस थानों के बाहर भारी संख्या में लोग शिकायत करने पहुंचे थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि राजा नें एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है उन्हें ठेस पहुंचाई है।

आखिर माजरा क्या था

विधायक टी. राजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी के बाद से ही सोमवार रात को पुलिस कमिश्मनर के आफिस के सामने और शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये। प्रदर्शनकारी टी राजा की गिरफ्तार की मांग पर अड़ गये। इसी वीडियो में टी. राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लकर भी टिप्पणी की थी।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment