पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह भाजपा में

Last Updated 19 Jan 2022 04:35:32 AM IST

पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।


पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह

उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया।

पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था। जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे।

उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था।

इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment