मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका: अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजाम ने दिया इस्तीफा, 8 विधायक हो सकते हैं भाजपा में शामिल

Last Updated 20 Jul 2021 12:00:55 PM IST

राजस्थान और पंजाब में चल रही पार्टी की गुटबाजी अभी खत्म नहीं हुई थी कि कांग्रेस को उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर में बड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


मणिपुर: कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

सूत्रों का कहना है कि आज राज्य में कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

इससे पहले भी पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। गोविंददास कोंथौजम के इस्तीफा देने से कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।

गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष भी रहे। पिछले साल दिसंबर में उन्हें मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

दरअसल मणिपुर विधानसभा चुनाव भी 2022 में होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी लगातार अपने पांव मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। यही वजह है कि जून महीने में ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष के पद में बदलाव किया था। बीजेपी की कोशिश है कि सत्ता एक बार फिर बीजेपी के हाथ में ही रहे।

भाषा
इंफाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment