महाराष्ट्र: लॉकडाउन तोड़कर मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर पुलिस पर पथराव

Last Updated 28 Apr 2020 02:31:14 AM IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के बिदकिन गांव में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिलने पर जांच करने गए पुलिस के एक दल पर पथराव किया गया।




महाराष्ट्र: लॉकडाउन तोड़कर मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर पुलिस पर पथराव

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपराह्न साढ़े सात बजे के आसपास हुई घटना में एक पुलिसकर्मी को मामूली चोट आई। घटना की पुष्टि करते हुए जिले की पुलिस अधीक्षक

मोक्षदा पाटिल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

पाटिल ने कहा, ‘‘बिदकिन पुलिस के एक दल को सूचना मिली थी कि एक मस्जिद में 35-40 लोग नमाज पढ़ने के लिए एकत्रित हुए हैं। जब पुलिस का दल घटना की जांच करने पहुंचा तो उस पर पत्थर फेंके गए।’’  मामले के संबंध में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक सभा की अनुमति नहीं है।

भाषा
औरंगाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment