असम के गुवाहाटी, डिब्रूगढ में कर्फ्यू में कुछ राहत

Last Updated 16 Dec 2019 10:53:15 AM IST

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में सप्ताह भर से चले रहे प्रदर्शनों के बीच गुवाहाटी में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने से शहर में हालात कुछ हद तक सामान्य हुए हैं।




गुवाहाटी, डिब्रूगढ में कर्फ्यू में कुछ राहत (फाइल फोटो)

असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जीपी सिंह ने रविवार को ट्वीट किया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर कर्फ्यू से राहत देने के समय को बढाया गया है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘स्थिति में काफी सुधार आया है,

गुवाहाटी में दिन में कर्फ्यू को 16 दिसंबर सुबह छह बजे से हटा लिया गया है। रात का कर्फ्यू रात नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।’’      

वहीं डिब्रूगढ जिले में, कर्फ्यू में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक की ढील दी गई है।      जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन की अनुमति के बिना डिब्रूगढ में आयोजित किसी भी प्रदर्शन बैठक को दोपहर तीन बजे से पहले खत्म करना जरूरी होगा।      

साथ ही अधिकारी ने कहा कि यह कदम, ‘‘अंधेरा होने के बाद शरारती तत्वों के आम लोगों के साथ मिल जाने को रोकने’’ के लिए उठाया गया है।      

पुलिस रविवार से ही लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू से राहत और उसके पुन: लागू होने के बारे में सूचना दे रही है।      

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हजारों लोगों के सड़कों पर उतर जाने के बाद से असम पिछले कई दिनों से गुस्से की आग में जल रहा है।
 

भाषा
गुवाहाटी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment