पुड्डचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आर वी जानकीरमन का लंबी बीमारी के बाद निधन

Last Updated 10 Jun 2019 10:19:13 AM IST

पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुने कषगम (द्रमुक) के प्रदेश संयोजक आर वी जानकीरमन का लंबी बीमारी के बाद सोमवार तड़के निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।


जानकीरमन के परिवार में उनकी दो पत्नियां और तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। जानकीरमन के दो बेटों की पहले ही बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने आज तड़के करीब तीन बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकीरमन द्रमुक की टिकट पर नेल्लीथोप्पे विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे और 26 मार्च 1996 से 18 मार्च 2000 तक पुड्डचेरी के मुख्यमंत्री रहे।

जानकीरमन के पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए मंगलवार सुबह सात बजे तक उनके आवास अम्बुर सालाई में रखा जाएगा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार तमिलनाडु के विल्लीपुरम जिले में टिंडिवनम के नजदीक उनके पैतृक गांव अलाथुर में मंगलवार सुबह 10 बजे किया जाएगा।

वार्ता
पुड्डुचेरी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment