मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न

Last Updated 28 Nov 2018 10:01:21 AM IST

मिजोरम विधानसभा चुनाव की 40 सीटों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ।


मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, "अपरान्ह तीन बजे तक 7,68,181 मतदाताओं में से 58 प्रतिशत से ज्यादा ने मतदान किया है।"

पारंपरिक परधिना पहने पुरुष व महिला मतदाता सभी जिलों में मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े देखे जा सकते हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हुई।

इससे पहले उप अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी सी लालचुआंगकिना ने सभी आठ जिलों के रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि सुबह 10 बजे तक 7,68,181 में से करीब 25 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।  उन्होंने कहा, "अनुकूल स्थिति और अनुकूल मौसम से लोगों को उनके मताधिकार का प्रयोग सहजता से करने में मदद मिली है।"

लालचुआंगकिना ने कहा कि कुछ ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों) के अलावा - वीवीपीएटी (वोटर्स वेरिफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल) डिवाइस खराब होने को छोड़कर अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, "पिछले चुनावों की तरह, मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। चूंकि, मिजो समाज बहुत अनुशासित है और चर्च के निर्देशों पर चलता है, इसलिए चुनाव हमेशा से अप्रिय घटना से मुक्त रहा है।"

सूत्रों ने बताया कि शुरुआती घंटों में ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मतदान केंद्रों पर कम मतदाता पहुंचे लेकिन धीरे-धीरे मतदान की प्रक्रिया में तेजी आई। राजधानी एजल के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

राज्य में जहां एक ओर मुख्यमंत्री ललथनहवला तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटे हैं वहीं भाजपा की कोशिश पूर्वोत्तर में कांग्रेस को उसके आखिरी गढ से उखाड़ फेंकने की है।    
चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलेगा।      

मिजोरम में कुल 7,70,395 मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 3,94,897 है। कुल 209 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें केवल 15 महिलाएं हैं। राज्य में सुबह-सुबह कई मतदान केन्द्रों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं।      

 

प्रसिद्ध कांग्रेस नेता एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सी एल रुआला ने एजल दक्षिण-ढ्ढढ्ढ मतदान केंद्र पर वोट डाला।

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख ज़ोरामथांगा भी सुबह सात बजे वोट डालने पहुंचे। ज़ोरामथांगा आइजोल नार्थ दो निर्वाचन क्षेत्र में राम्ह्लूं मतदान केन्द्र पर वोट देने पहुंचे।      

इस बीच, उत्तरी त्रिपुरा जिले के छह राहत शिविरों से ब्रू मतदाता मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर स्थित कन्ह्भुं गांव पहुंचे, जहां सुबह छह बजे 15 अस्थायी मतदान केंद्र बनाए गए थे।      
मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को अंतरराज्यीय सीमा से 500 मीटर तक चलना पड़ा। चुनाव आयोग ने राज्य में कुल 1179 मत केन्द्रों में से 47 को ‘संवेदनशील’ और कई को ’अतिसंवेदनशील’ करार दिया है।    

चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं।


प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र केवल महिलाओं के लिए बनाया गया है, जहां महिला कर्मियों को ही तैनात किया गया है। इन मतदान केन्द्रों का नाम ‘डिगडी’ (जो कि एक फूल है) रखा गया है।       

सत्तारूढ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने सभी 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं जबकि भाजपा ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।       

चुनाव के मद्देनजर पड़ोसी देश म्यामां और बांग्लादेश और पड़ोसी राज्य त्रिपुरा, असम तथा मणिपुर से लगने वाली सीमाओं को रविवार से सील कर दिया गया है।

मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

 

एजेंसियां/समय लाइव डेस्क
आइजोल/दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment