ED Raids Kejriwal PA : मेरे पीए के घर 16 घंटे की रेड में ईडी को कुछ नहीं मिला, बोले केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि मेरे पीए के घर मंगलवार को 16 घंटे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी - ED) के 23 अफ़सरों ने रेड की। गहन छानबीन के बाद उन्हें एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वेलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई काग़ज़ नहीं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले इन्होंने मनीष सिसोदिया व सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह के यहां रेड की वहां भी कुछ नहीं मिला था।
क्या ईडी किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है? उन्होंने कहा कि क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है?
केजरीवाल ने कहा कि इससे साफ़ है कि ये सभी रेड और गिरफ़्तारियां केवल राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही हैं।
हमें परेशान करने के लिए और ‘आप’ को कुचलने के लिए। दो साल हो गए जांच करते करते, एक नया पैसा अथवा कोई साक्ष्य नहीं मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये देश क़ानून और संविधान से चलता है। भारत देश किसी की बपौती नहीं है। ये देश 140 करोड़ लोगों का है। इस किस्म की गुंडागर्दी लोग क़तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
| Tweet |