Delhi Liquor Scam: AAP सांसद संजय सिंह को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ाई
दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।
![]() |
AAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 10 नवंबर 2023 तक बढ़ा दी है।
हालांकि कोर्ट ने उन्हें एक राहत दी और निजी डॉक्टर से इलाज की छूट दी। संजय सिंह ने खुद को शुगर, ग्लूकोमा से पीड़ित हैं। कोर्ट ने जेल अथॉरिटी से कहा कि संजय सिंह को आई सेंटर ले जाकर उनका इलाज करवाएं। पर्याप्त सुरक्षा के बीच उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा गया।
#WATCH AAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2023
उन्हें ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। pic.twitter.com/vmaXEyhoEf
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालाय ( ED) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 4 अक्टूबर को नॉर्थ एवेन्यू इलाके में उनके आवास पर तलाशी लेने के बाद सिंह को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
ईडी के अनुसार, सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में संजय सिंह का दावा है कि उन्हें केंद्र और बीजेपी की साजिश के तहत आबकारी मामले में गिरफ्तार कराया गया है.
20 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की रिमांड और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। आप नेता ने पहले उच्च न्यायालय को बताया था कि उनकी गिरफ्तारी अवैध, दुर्भावनापूर्ण है।
| Tweet![]() |