मिजोरम की महिला कांस्टेबल ने दिल्ली में फांसी लगाई, मौत
Last Updated 02 Oct 2023 12:09:54 PM IST
दक्षिण दिल्ली में एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें मिजोरम की एक महिला कांस्टेबल ने किराए के घर में फांसी लगा ली। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
![]() दिल्ली में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या |
सोमवार सुबह एक पीसीआर कॉल के बाद, एक पुलिस टीम महरौली में घटना स्थल पर पहुंची और पाया कि 23 वर्षीय महिला ने रविवार रात को ये कदम उठाया।
वह किशनगढ़ थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
| Tweet![]() |