JP Nadda ने केंद्र सरकार की आलोचना के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष किया

Last Updated 05 Sep 2023 09:12:37 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस से पूछा कि पार्टी को देश के सम्मान और गौरव से जुड़ी हर चीज पर इतनी आपत्ति क्यों है?


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी-20 डिनर के लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने पर कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की थी।

जेपी नड्डा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? 'भारत जोड़ो यात्रा' के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को 'भारत माता की जय' के नारे से नफरत क्यों है?

यह साफ है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।

क्या हम उस पार्टी से कुछ उम्मीद कर सकते हैं जो भारत की प्रस्तावना तक नहीं जानती... कांग्रेस बराबर संविधान और डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी। शर्मनाक।

इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सरकार की आलोचना करने के लिए विपक्ष पर तंज कसा था। सीएम ने कहा था कि राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का नाम 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं रखा गया?

सीएम सरमा ने कहा, "हमारे संविधान में स्पष्ट रूप से इंडिया कहा गया है, इसका मतलब भारत है। भारत नाम लंबे समय से अस्तित्व में है। हमारा देश भारत था। यह भारत है और यह हमेशा भारत ही रहेगा।"

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश भारत है और ऐसा लिखने में कुछ भी गलत नहीं है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment