केजरीवाल ने मदुरै ट्रेन अग्निकांड में लोगों की मौत पर जताया शोक

Last Updated 26 Aug 2023 01:26:19 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मदुरै रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के एक ट्रेन में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई।


अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "ट्रेन में आग लगने की घटना के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हो जाएं और अपने परिवारों से मिल जाएं।"

मदुरै जिला कलेक्टर ने कहा है कि एक खड़ी पर्यटक ट्रेन में लगी आग के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है।

इसके अलावा, घायल हुए बीस लोगों को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

 

यह घटना शनिवार तड़के लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में हुई।

सभी मृतक उत्तर प्रदेश के थे और रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। प्रभावित कोच में  55 यात्री थे, जिसे शुक्रवार को नागरकोइल में जोड़ा गया था।

जानकारी के मुताबिक खाना पकाने के लिए अवैध रूप से कोच के अंदर ले जाए जा रहे गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी।

हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन मदुरै रेलवे स्टेशन से 1 किमी दूर एक यार्ड में खड़ी थी और यात्री दर्शन के लिए मीनाक्षी मंदिर के लिए निकलने वाले थे।

अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की आगे जांच की जाएगी।

आईएएनएस
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment