दिल्ली में यमुना का खतरे के निशान से नीचे, सुबह आठ बजे जलस्तर 205.15 पर पहुंचा
Last Updated 16 Aug 2023 10:07:55 AM IST
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह घटकर खतरे के निशान से नीचे 205.15 मीटर पर आ गया।
![]() (सांकेतिक फोटो) |
यहां पुराने रेल पुल पर नदी में पानी का स्तर मंगलवार की रात 10 बजे 205.39 मीटर तक पहुंच गया था। खतरे के निशान 205.33 मीटर पर है। इससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि, बुधवार सुबह आठ बजे जलस्तर घटकर 205.15 मीटर पर आ गया।
पिछले महीने भारी बारिश के कारण यमुना ने अपना 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और 208.65 मीटर पर पहुंच गई। पानी उतरने से पहले नदी कई दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर रही थी। इससे राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया।
| Tweet![]() |