दिल्ली के CM केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर मनीष सिसौदिया को किया याद

Last Updated 16 Aug 2023 10:36:25 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याद किया।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर कहा, "आज मेरा जन्मदिन है। बहुत से लोग शुभकामनाएं भेज रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद! लेकिन मुझे मनीष की याद आती है। वह एक झूठे मामले में जेल में है।"

केजरीवाल ने आगे कहा, "आइए आज सभी प्रतिज्ञा करें  कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। यह एक मजबूत भारत की नींव रखेगा। इससे भारत को नंबर वन बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। मुझे उम्मीद है इससे मनीष भी खुश होंगे।"

सीबीआई ने सिसौदिया को 26 फरवरी को दिल्ली के उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में गिरफ्तार किया था।

अरविंद केजरीवाल ने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश भेजा, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि पीएम का आभार जताया। उन्होंने लिखा है कि शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत शुक्रिया सर।
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment