यमुना खतरे के निशान से ऊपर, उत्तराखंड और हिमाचल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Last Updated 22 Jul 2023 07:59:06 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जल स्तर शुक्रवार को एक बार फिर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया।


यमुना खतरे के निशान से ऊपर

इससे बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के प्रयासों में देरी हुई।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार शाम छह बजे यमुना का जल स्तर 205.34 मीटर तक पहुंच गया तथा रात 11 बजे तक इसके 205.45 तक पहुंचने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण पिछले दो-तीन दिनों में जल स्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है। पिछले आठ दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद मंगलवार की रात आठ बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था।

यह बुधवार सुबह पांच बजे घटकर 205.22 मीटर रह गया, जिसके बाद जलस्तर में फिर से वृद्धि होने लगी और यह खतरे के निशान के ऊपर बहने लगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment