दिल्ली के नंदनगरी में सिगरेट देने से इनकार करने पर युवक को चाकू घोंपा
उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक युवक जिसकी उम्र 22 साल की बतायी जा रही है, की दो लोगों ने चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।
![]() दिल्ली में चाकूबाजी (symbolic pic) |
बता दें कि यह घटना 28 अप्रैल को ई-3 ब्लॉक नंद नगरी पार्क के पास रात करीब सवा 11 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कहा, जब पीड़ित फहीम पार्क में घूम रहा था, तभी दो व्यक्ति उसके पास आए। उन्होंने फहीम से सिगरेट मांगी। जब पीड़ित ने सिगरेट देने से इनकार किया, तो उन दोनों ने उस पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल दिया।
फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
वारदात के बाद पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान रविंदर और चेतन उर्फ लकी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि, दोनों ग्रुप करीब पांच महीने पहले किसी बात पर आपस में लड़े थे। मामले में आगे की जांच जारी है।
| Tweet![]() |