दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक का समापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के इतिहास में दिल्ली का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।
![]() शनिवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करने के लिए दीप प्रज्ज्वलित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व दुष्यंत गौतम। फोटो : |
दिल्ली ने लालकृष्ण आडवाणी, केदारनाथ साहनी, मदन लाल खुराना, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा एवं अरुण जेटली समेत भाजपा को कई कद्दावर नेता दिए हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन की बैठक डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुई। दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली नगर निगम के चुनावों को नजदीक से देखा है, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का जादू कम हुआ है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल सरकार के खात्मे का संकल्प लें। बैठक का समापन राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने किया।
बैठक में सांसद मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, रमेश विधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, हंसराज हंस एवं गौतम गंभीर ने अपने संसदीय क्षेत्र के कार्य रखे। खासबात यह है कि भोजनावकाश में बैठक में शामिल होने वालों को दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गये। केले के पत्ते पर सभी ने इसका लुत्फ उठाया।
बैठक सभागार में दुष्यंत गौतम, वीरेंद्र सचदेवा, रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कार्यकारिणी आयोजन प्रमुख कुलजीत सिंह चहल ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बहन शबाना रहमान ने सामूहिक वंदे मातरम गीत गाया।
केंद्रीय मंत्री ने दीप जलाकर बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि जनसंघ काल से दिल्ली ने देशभर में भाजपा के प्रचार-प्रसार में सहयोग दिया है। पार्टी ने ओजस्वी नेताओं में शामिल साहिब सिंह वर्मा, हंसराज गुप्ता, मांगे राम गर्ग, कालका दास जैस नेताओं ने पार्टी को सामाजिक वर्ग से जोड़ने का काम किया है।
| Tweet![]() |