दिल्ली एमसीडी चुनाव नतीजे : 250 में से 134 सीटों के साथ AAP ने दर्ज की जीत, भाजपा के 15 साल के शासन का अंत

Last Updated 07 Dec 2022 01:33:21 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की चुनावी लड़ाई जीत ली है और भाजपा के 15 साल के शासन का अंत कर दिया।


250 में से 134 सीटों के साथ, आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए प्रतिष्ठित लड़ाई जीत ली।

हालांकि, भगवा पार्टी ने भी 100 का आंकड़ा पार किया और 104 सीटें हासिल कीं।

आधिकारिक रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने नौ वार्ड जीते, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे।

चुनाव जीतने के लिए कुल 126 सीटों की जरूरत थी।

नगर निकाय के 250 वार्डो के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। मैदान में कुल 1,349 उम्मीदवार थे।

इस साल की शुरुआत में एमसीडी के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव था।

रविवार को हुए मतदान में केवल 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कुल 1.45 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 73 लाख से अधिक था।

नतीजे घोषित होते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में आप के मुख्यालय में जमा होने लगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप मुख्यालय पहुंचे और नगर निकाय चुनाव के विजेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव में बड़ी जीत के बाद लोगों का शुक्रिया भी अदा किया और कहा, "हम सभी को दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर बनाना है।"
 

कांग्रेस नौ वार्ड में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि निर्दलीय शकीला सीलमपुर में विजयी रही हैं।

इस साल की शुरूआत में एमसीडी के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव था। चुनावों में केवल 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रवक्ता संजीव झा ने कहा कि मेयर 'आप' का होगा।

उन्होंने कहा, भाजपा ने दिल्ली को कचरे से ढक दिया है, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली के लोगों ने आप को एमसीडी में लाने का फैसला किया था ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने।

चौहान बांगर में कांग्रेस की शगुफ्ता चौधरी को जीत हासिल हुई है, जबकि सुल्तानपुरी-ए में ‘आप’ के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी, कांग्रेस की वरुणा ढाका को 6,700 से अधिक मतों से हराने में सफल रहे हैं

जामा मस्जिद वार्ड में ‘आप’ की सुल्ताना आबाद ने जीत हासिल की है, जबकि दरियागंज सीट से पार्टी उम्मीदवार सारिका चौधरी ने कांग्रेस के फरहाद सूरी को 244 वोटों से हराया।

वहीं, लक्ष्मी नगर वार्ड में भाजपा की अलका राघव ने 3,819 वोटों से जीत दर्ज की। रोहिणी डी वार्ड में भी भाजपा उम्मीदवार स्मिता विजयी रही हैं, जबकि रंजीत नगर सीट ‘आप’ के अंकुश नारंग की झोली में गई है।

भाषा/आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment