दिल्ली एमसीडी चुनाव नतीजे : मतगणना जारी, आप ने किया 100 का आंकडा पार, भाजपा का 84 पर कब्जा
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतों की गिनती बुधवार सुबह शुरू हो गई। ताज़ा आधिकारिक रुझानों में भाजपा को 84 और आप को 106 सीटों पर जीत मिली है।
- 12:41 : आप ने 89 सीटों पर जीत हासिल की है और 47 पर आगे चल रही है, भाजपा ने 69 सीटों पर जीत हासिल की है और 32 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 2 पर आगे हैं।
![]() |
आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर, भाजपा 20 सीटों आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 3 पर आगे हैं।
सुबह आठ बजकर 57 मिनट पर आए रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटों पर बढ़त हासिल है। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत वोटिंग मशीन में कैद हो गई थी। चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान हुआ था।
अधिकारियों ने यहां मंगलवार को कहा था कि वे मतगणना के लिए पूरी तरह स तैयार हैं और इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं।
इस चुनाव के परिणाम का राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव हो सकता है, जिसे आम तौर पर ‘आप’, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।
‘आप’ और भाजपा दोनों ने विश्वास जताया है कि वे चुनाव में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। हालांकि, अधिकांश चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों ने भाजपा पर ‘आप’ की भारी जीत और कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहने का पूर्वानुमान जताया है।
कुल 68 पर्यवेक्षक मतगणना पर नजर रख रहे हैं और विभिन्न मतगणना केंद्रों पर करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
चुनाव कार्यालय ने ईवीएम खराब होने की किसी भी तरह की शिकायत आने पर तकनीकी मुद्दों को देखने के लिए इंजीनियरों को तैनात किया है।
कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। एग्जिट पोल ने आप की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की गई है।
एमसीडी के चुनाव परिणामों की घोषणा की पूर्व संध्या पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आप के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की थी।
उन्होंने कहा था कि, दिल्ली की जनता भाजपा के झूठ, साजिश और बेईमानी को खारिज करेगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और काम पर आधारित राजनीति को चुनेगी।
| Tweet![]() |