MCD Polls : सत्ता में आए तो करेंगे अस्थाई व ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों को पक्का
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम की सत्ता में आने के 6 महीने में दिल्ली नगर निगम के सभी अस्थाई और ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को पक्का नियुक्त करेगी,
![]() दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार |
अनिल कुमार ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विजन की कड़ी में दलित उत्थान विजन को पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली के दलित वर्ग को विश्वास दिलाती है कि निगम की सत्ता में आते ही दलितों को सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, धार्मिंक न्याय, राजनीति न्याय और सांस्कृतिक न्याय दिलाने के लिए ‘बढ़ते कदम न्याय की ओर, दलितों से मजबूत जोड़’ की विचारधारा और कार्यशैली के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम को हम ‘दलितों के साथ न्याय वाली दिल्ली, शीला दीक्षित वाली दिल्ली’ - ‘मेरी चमकती दिल्ली’ बनाएंगे।
संवाददाता सम्मेलन में अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम की सत्ता में आने के 6 महीने में दिल्ली नगर निगम के सभी अस्थाई और ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को पक्का नियुक्त करेगी, खाली पड़े पदों को भरा जाएगा और स्वरोजगार पैदा करने के अवसर पैदा करेगी।
निगम को ठेकेदारी प्रथा मुक्त बनाएंगे जिसकी कल्पना हर कर्मचारी करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली भर में सर्वें कराकर प्रत्येक दलित परिवार को निगम में एक नौकरी देकर दलितों को सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय के वायदे की प्रतिबद्धता को भी निभाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा 15 वर्षो के दौरान अस्थाई सफाई कर्मचारियों को पक्का करने में विफल रही और 2022 के वचन पत्र में उनको नौकरी देने के लिए एक शब्द नहीं होना दिल्ली के दलितों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली नगर निगम में नौकरियों का सृजन करके दिल्ली के दलितों के जीवन को चमकाएंगे। हम वायदों को पूरा करके दिखाएंगे।
| Tweet![]() |