दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग, 2 लोगों की हुई मौत, दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य को बचा लिया गया।
![]() |
दिल्ली पुलिस की जानकारी के मुताबिक घटना में 2 लोगों की मृत्यु हुो गई है और कुछ लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है।
दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, "नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक इमारत में आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली, इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।"
गर्ग ने कहा, "अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है और दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है।"
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की ख़बर है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कुछ घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान की जा रही है: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/UVFzrdWEYn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
| Tweet![]() |