किसानों की महापंचायत आज: दिल्ली बॉर्डर, मेट्रो के पास सुरक्षा कड़ी
दिल्ली पुलिस ने विभिन्न किसान समूहों द्वारा राजधानी के जंतर मंतर पर बुलाई गई महापंचायत से पहले किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर सोमवार को जंतर मंतर पर किसान महापंचायत है।
![]() किसानों की महापंचायत : दिल्ली बॉर्डर, मेट्रो के पास सुरक्षा कड़ी |
इसमें बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है। इसका नई दिल्ली के ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी की है। देश में बेरोजगारी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को रविवार को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद बॉर्डर से हिरासत में ले लिया।
इसके बाद टिकैत को मधु विहार थाने भेज ले जाया गया। थाने के बाहर टिकैत समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी तो पुलिस ने उनको वापस दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर छोड़ दिया।
संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर सोमवार को जंतर मंतर पर आयोजित होने जा रही किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है जिसमें बताया गया है कि लगभग चार से पांच हजार किसानों के जुटने की आशंका है। इसका नई दिल्ली के ट्रैफिक पर भी असर पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्टाफ की तैनाती और डायवर्जन का प्लान भी तैयार किया है।
एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों के इकट्ठा होने से यातायात की समस्या हो सकती है और अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। इसने सीमावर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है और बैरिकेड्स लगा रखे हैं।
विशेष पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उन्होंने किसानों से वापस जाने का अनुरोध किया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न किसान समूहों ने जंतर मंतर पर एक महापंचायत आयोजित करने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने कहा, "स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, हमने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं। रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।"
मेट्रो को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहां भी पुलिस तैनात रहेगी।
जानकारी के अनुसार किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस कर्मियों ने गाजीपुर बार्डर पर उस समय रोक लिया जब वह जंतर-मंतर जा रहे थे और वापस जाने को कहा। जब वह नहीं माने तो उन्हें हिरासत में लिया गया और मधु विहार थाने ले जाया गया।
| Tweet![]() |