दिल्ली: एक बार फिर चला बुलडोजर

Last Updated 07 Jun 2022 05:18:44 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के मंगोलपुरी इलाके में अवैध रूप से बनाये गये ढांचों के खिलाफ नगर निगम (एमसी) का विध्वंस अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। मंगोलपुरी में एक सड़क के किनारे बनी झोपड़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। नगर निकाय ने वाई-ब्लॉक से एच-ब्लॉक तक लगभग 400 मीटर की सड़क से अतिक्रमण हटाकर साफ कर दिया।


दिल्ली: एक बार फिर चला बुलडोजर

नगर निगम के अधिकारी विध्वंस अभियान की निगरानी करते दिखे और क्षेत्र के लोगों द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया।

एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम ने पहले लोगों को विध्वंस प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया था और कुछ अवैध अतिक्रमण को लोगों ने खुद हटा दिया।

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब मंगोलपुरी इलाके में बुलडोजर चलाया गया है।

इससे पहले 10 मई को शाहीन बाग में इसी तरह का अभियान चलाने के प्रस्ताव के ठीक एक दिन बाद बुलडोजर ने सड़क के किनारे बने कई बूथों और खोखे को तोड़ दिया था।

उसी दिन यानी 10 मई को आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत ने नगर निगम के अधिकारियों को तोड़फोड़ का काम करने से रोका और जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment