जेएनयू कैंपस में लटका मिला शख्स का शव
Last Updated 03 Jun 2022 10:53:54 PM IST
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के जंगल इलाके में शुक्रवार को करीब 40-45 साल की उम्र के एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
![]() जेएनयू कैंपस में लटका मिला शख्स का शव |
अधिकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे एक पीसीआर कॉल आई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दक्षिण पश्चिम के डीसीपी मनोज सी ने कहा, "शव की पहचान अभी बाकी है।"
इस बीच, दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी मौके की जांच के लिए बुलाया गया था।
डीसीपी ने कहा, "एक जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।"
| Tweet![]() |