मुंडका आगजनी: मृतकों के परिजनों से 26 डीएनए सैंपल लिए गए

Last Updated 16 May 2022 10:41:26 PM IST

मुंडका आगजनी की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से कुल 26 डीएनए नमूने लिए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।


मुंडका आगजनी: मृतकों के परिजनों से 26 डीएनए सैंपल लिए गए

पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि कुल 27 लापता लोगों की सूची तैयार की गई थी।

उन्होंने कहा, हमने मृतक की पहचान के लिए 26 डीएनए नमूने एकत्र किए हैं, जबकि एक लापता महिला का डीएनए नमूना अभी तक एकत्र नहीं किया गया है, क्योंकि अब तक उनका कोई ब्लड रिलेशन नहीं मिला है।

राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षों में देखी गई सबसे घातक त्रासदियों में से एक में 13 मई को 27 लोगों की जान चली गई थी, जब पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी।

इस अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे।



तीन दिन बाद भी, चिकित्सक 27 शवों में से केवल आठ की पहचान करने में सक्षम हैं, जिन्हें नष्ट हो चुकी इमारत से बरामद किया गया था।

इसका कारण यह है कि अधिकांश शव इस हद तक जले चुके थे कि यह भी पता लगाना मुश्किल था कि जले हुए पार्थिव शरीर किसी पुरुष के थे या महिला के थे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment