दुष्कर्म मामले में मंत्री के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं
Last Updated 16 May 2022 02:53:03 AM IST
दिल्ली पुलिस का एक दल 23 वर्षीय महिला के कथित दुष्कर्म मामले में राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को गिरफ्तार करने रविवार को जयपुर पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
![]() दुष्कर्म मामले में मंत्री के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं |
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के दल ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को 18 मई तक सदर बाजार थाने में पेश होने को कहा है।
दिल्ली पुलिस के दल ने जयपुर की सेन कॉलोनी में जोशी के निर्माणाधीन आवास का दौरा किया, जहां उसने रोहित के जांच में शामिल होने के लिए एक नोटिस चस्पा किया।
नाटिस में कहा गया है, सूचित किया जाता है कि दिल्ली के सदर बाजार थाने में रोहित जोशी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
| Tweet![]() |