आसमान से बरसी ‘आग’ पारा 49 डिग्री के पार
राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप रहा।
![]() आसमान से बरसी ‘आग’ पारा 49 डिग्री के पार |
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा जहां 49.2 डिग्री सेल्सियस को पार गया, वहीं दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारा 48.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जफरपुर, पीतमपुरा और रिज में तापमान क्रमश: 47.5 डिग्री, 47.3 डिग्री और 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सफदरजंग वेधशाला जहां के आंकड़ों को दिल्ली का मानक माना जाता है, वहां भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
वहीं शुक्रवार को वहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
| Tweet![]() |