दिल्ली : हफ्तेभर में पारा पहुंचेगा 44 डिग्री के पार!
दिल्ली की गर्मी ने शनिवार को फिर एक बार रिकार्ड तोड़ दिया। शनिवार को दिल्ली की गर्मी ने पिछले 10 वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया है।
![]() दिल्ली : हफ्तेभर में पारा पहुंचेगा 44 डिग्री के पार! |
इसके साथ ही मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बृहस्पतिवार को दिल्ली के तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जतायी है। मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी दिल्ली के लोगों को डराने लगी है।
इससे पहले गर्मी शुरू होने के साथ ही मौसम विभाग ने इस साल भीषण गर्मी पड़ने की बात कही थी और यह भविष्यवाणी धीरे-धीरे सही साबित होने लगी है।
शनिवार को दिल्ली की सुबह तो सामान्य दिनों की तरह ही हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में इजाफा होना शुरू हो गया और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। दिन में लू जैसी गर्म हवाएं 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। शनिवार को दिल्ली के सात इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 वष्रो के दौरान 23 अप्रैल के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से कभी भी ऊपर रिकार्ड नहीं किया गया।
| Tweet![]() |