भाजपा ने अपने 4 पाषर्दों को किया निष्कासित

Last Updated 18 Apr 2022 04:16:51 AM IST

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम के अपने चार पाषर्दों को एक समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत निष्कासित कर दिया है।


भाजपा ने अपने 4 पाषर्दों को किया निष्कासित

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पाषर्द अमरलता सांगवान (तिमारपुर वार्ड), सरोज गुप्ता (त्रिलोकपुरी), अतुल कुमार गुप्ता (कोंडली) और राधा देवी (मंगोलपुरी) को 15 अप्रैल को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सरोज सिंह के पति शेर सिंह और राधा देवी के पति राजू राणा को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, क्योंकि वे दोनों भी स्टिंग ऑपरेशन में दिखाई दिए थे।

उल्लेखनीय है कि स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर दिखाई दे रहा है कि नेता अपने वार्ड में नगर निगम का कार्य कराने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment