अमेरिकी दूतावास के नामपट्ट पर पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

Last Updated 03 Apr 2022 05:29:51 AM IST

दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के नामपट्ट (साइनबोर्ड) पर पोस्टर लगाकर कथित तौर पर भारत को धमकाने के खिलाफ बाइडन प्रशासन को चेतावनी देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


अमेरिकी दूतावास के नामपट्ट पर पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हिंदू सेना नामक एक दक्षिणपंथी संगठन ने दूतावास के नामपट्ट पर पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली है। पोस्टर पर लिखा गया,  गैर-भरोसेमंद बाइडन प्रशासन.. भारत को धमकाना बंद करो..हमें आपकी जरूरत नहीं है.. अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत की आवश्यकता है।

हमें अपने अनुशासित और बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) अमृता गुगुलोठ ने कहा, शुक्रवार को रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर इस बारे में सूचना (साइनबोर्ड पर पोस्टर लगाने की) मिली। हमारा पुलिस दल मौके पर पहुंचा और कथित पोस्टर साइनबोर्ड पर लगा मिला। पोस्टर को तत्काल हटाया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि दोषियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

देर रात हिंदू सेना के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान वहां कड़कड़डूमा अदालत के पास ईस्ट अजरुन नगर के राजीव कैम्प निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment