दिल्ली में नौ फरवरी को फिर बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूवार्नुमान के अनुसार, दिल्ली में 9 फरवरी को फिर से गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
![]() (फाइल फोटो) |
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिसने अधिकतम तापमान को 14.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया, जिससे 2003 के बाद से फरवरी में यह सबसे ठंडा दिन बन गया।
दिल्ली में 19 साल पहले अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 1970 में 12.3 डिग्री सेल्सियस और 1954 में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे गुरुवार, लगभग सात दशकों में फरवरी में चौथा सबसे ठंडा दिन बन गया।
एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
शुक्रवार सुबह आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
10 फरवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सुबह 8.30 बजे रिलेटिव ह्युमिडिटी 97 फीसदी रही।
| Tweet![]() |