टिकरी के बाद गाजीपुर बॉर्डर से पुलिस ने हटाए बैरिकेड, नोएडा से दिल्ली सफर अब होगा आसान
कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से बंद पड़ी सड़कें अब जल्द खुलेंगी। दिल्ली पुलिस टीकरी बॉर्डर के बाद अब गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड हटाने का काम कर रही हैं। बैरिकेड हटने के बाद से गाजियाबाद-नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी राहत होगी।
![]() दिल्ली पुलिस ने अब गाजीपुर बॉर्डर से हटाए बैरिकेड |
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस इमरजेंसी रास्ता खोलने की तैयारी कर रही है, ताकि प्रदर्शन के चलते सड़कें बाधित न हो सके।
फिलहाल सड़कें बंद होने के कारण इस रास्ते पर वाहनों को काफी घूम कर जाना पड़ता है, जिसकी वजह से समय और पैट्रोल की खपत भी ज्यादा होती है। इन सड़कों खुलने के बाद गाजियाबाद दिल्ली का सफर 20 मिनट का रहे जाएगा।
देर रात टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेड हटाने के बाद शुक्रवार की सुबह दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पहुंची और जेसीबी की मदद से लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया।
बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं। एक घंटे के अंदर हम इसे हटा देंगे। हमें आदेश आए हैं इसलिए हम बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं। अभी हम हाईवे पर लगे बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं: दिल्ली गाज़ीपुर बॉर्डर से DCP ईस्ट प्रियंका कश्यप pic.twitter.com/BqAqOfZ6O9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2021
इसके अलावा पुलिस सड़कों पर लगाई नुकीली कीलों को भी हटा रही है। साथ ही, कंक्रीट की दीवारों को भी तोड़ने का काम चल रहा है ताकि सड़कों पर एक बार फिर वाहनों का आवागमन हो सके।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे: गाज़ीपुर बॉर्डर से BKU के नेता राकेश टिकैत https://t.co/XE6PXDW8IK pic.twitter.com/VkHo68QmQo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2021
भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि, हमने पहले ही कोई सड़कें बंद नहीं की थी, दिल्ली पुलिस ने सड़कों को बंद किया और वह फिर इन सड़कों को खोल रहे हैं। सड़कें खुलते ही हम दिल्ली की ओर बढ़ेंगे क्योंकि दिल्ली जाने का पहला अधिकार हम किसानों का है।
फिलहाल दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन पिछले 11 महीनों से जारी है, हालांकि इन सड़कों के खुलने के बाद भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
दरअसल पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सीमाओं प्रदर्शन के चलते किसानों पर टिप्पणी कर कहा था कि, केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करने का अधिकार है, लेकिन वे अनिश्चितकाल के लिए सड़कों को अवरुद्ध नहीं कर सकते।
सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद किसानों ने खुद ही गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की एक लेन खोलने की कवायद शुरू की थी।
| Tweet![]() |