लॉकडाउन 3: पहले दिन कुछ स्थानों पर दिल्ली में ऑफिस टाइम में मामूली जाम

Last Updated 04 May 2020 02:18:31 PM IST

लॉकडाउन तीन के पहले दिन यानि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर कई जगह जाम के से हालात पैदा हो गये। यह जाम की सी स्थितियां पुलिस पिकेट्स और सीमांत क्षेत्र में ही देखने को मिले।


हांलांकि यह हालात एक डेढ़ घंटे के लिए ही बने। क्योंकि सोमवार पहला ऑफिस वकिर्ंग डे था। मामूली सी जाम की स्थिति भी सिर्फ ऑफिस टाइम में ही बनी। उसके बाद राजधानी में स्थिति ग्यारह बजे के करीब सामान्य हो गयी। दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक, "इसे जाम नहीं कहेंगे। लॉकडाउन तीन का पहला और सोमवार होने के कारण ऑफिस वकिर्ंग डे था। सोशल डिस्टेंसिंग भी जांच के दौरान मेंटेन रखनी सर्वोपरि थी। लिहाजा आयानगर बार्डर और लोधी कालोनी पुलिस पिकेट पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास कुछ भीड़ हुई थी। यह भी जाम नहीं था। यह ऑफिस जाने वाले लोग थे। मगर हम सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए वाहनों को दूर दूर रखकर जांच कर रहे थे। इसलिए लाइन लंबी या फिर जाम सी दिखाई दे रही थी।"

पश्चिमी रेंज में झड़ौदा और टीकरी बार्डर हैं। यह दोनो ही बार्डर हरियाणा दिल्ली की सीमा को जोड़ते हैं। यहां मगर सुबह के वक्त कोई भीड़ नहीं देखी गयी। क्योंकि दिल्ली में हरियाणा से आने वाले और दिल्ली से हरियाणा जाने वालों की सबसे ज्यादा संख्या गुरुग्राम सीमा पर होती है।

पश्चिमी रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह के मुताबिक, "हमारे हरियाणा-दिल्ली सीमांत बार्डर पर जाम नहीं था। क्योंकि इन इलाकों से दफ्तर आने जाने वालों की संख्या नगण्य रहती है।"

उधर नरेला अलीपुर (कुंडली हरियाणा बार्डर) बार्डर पर भी जाम की सी स्थिति नहीं दिखाई दी। यहां सुबह के वक्त भी ट्रैफिक सामान्य ही रहा। अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले।

इस बारे में डीसीपी बाहरी उत्तर जिला गौरव शर्मा ने कहा, "चूंकि लॉकडाउन तीन का पहला दिन था। इसलिए भी लोग शायद घर में ही रहकर मीडिया के जरिये जानना चाह रहे होंगो कि, पहले वर्किंग डे में बाहर की स्थिति क्या है? शायद इसीलिए बार्डर पर भीड़ नहीं लगी।"
 

 

सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली नोएडा (अक्षर धाम रोड) और दिल्ली गुरुग्राम, दिल्ली-गाजियाबाद (गाजीपुर बार्डर) पर देखी गयी। तीनों ही बार्डर पर भीड़ सुबह करीब 9 बजे से साढ़े दस बजे तक रही। इन तीनों ही बार्डर पर सैकड़ों मूवमेंट पास-धारकों और पुलिस को बीच धींगामुश्ती होती हुई भी देखी गयी। पहले की डेट तक मान्य कुछ 'पास' पुलिस वाले वैध मानने को राजी नहीं थे। जबकि पासधारकों का कहना था कि, यह पास मान्य हैं। जिला पुलिस या जिला प्रशासन जिसने पास जारी किये हैं, उसने कहा है कि, पास आगे भी (लॉकडाउन) यही मान्य होंगे।

नोएडा-अक्षरधाम बार्डर और दिल्ली-दल्लूपुरा रोड पर नोएडा बार्डर पर पुलिस तथा वाहन चालकों के बीच सोमवार सुबह के वक्त नोंकझोंक होती देखी गयी। नोएडा पुलिस का कहना था कि, उनके इलाके में वही वाहन प्रवेश लेगा जिस पर डीएम गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी पास मौजूद होगा। जबकि दिल्ली निवासी लोग दिल्ली पुलिस से जारी 'पास' से नोएडा में प्रवेश चाह रहे थे।

दिल्ली-गुरुग्राम के दोनो बार्डर (दिल्ली महरौली रोड और नेशनल हाइवे 8 दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग) पर भी सोमवार सुबह जाम के से हालात देखे गये। हालांकि दोनो तरफ दोनो राज्यों की पुलिस तैनात थी। इसके बाद भी यहां भी लोगों के सामने दूसरे राज्य में प्रवेश को लेकर पुलिस-वाहन चालकों के बीच बहस होती देखी गयी। वजह वही कि, दोनो ही राज्य की पुलिस एक दूसरे के कई कर्फ्यू पास पर पुरानी मान्य तारीख दर्ज होने के चलते उसे अब वैलेड नहीं मान रहे थे।

गाजियाबाद डीएम कार्यालय प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "डीएम आफिस से बार्डर पर और जिले के बाकी हिस्सों में तैनात पुलिस को बता दिया गया है, कि अगर जो भी सरकारी कर्मचारी, डाक्टर, मीडिया पर्सन आईकार्ड दिखाता है, तो उसे बार्डर पार आने जाने से न रोका जाये।"
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment