529 मीडिया कर्मियों में मात्र तीन कोरोना पॉजिटिव : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि 529 मीडिया कर्मिंयों के कोविड-19 टेस्ट में से सिर्फ तीन मीडियाकर्मी ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
![]() 529 मीडिया कर्मियों में मात्र तीन कोरोना पॉजिटिव : केजरीवाल |
केजरीवाल ने कोरोना संक्रमित सभी लोगों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान मीडिया का काम बहुत महत्वपूर्ण है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि 529 मीडिया कर्मिंयों में से केवल तीन ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
आप सभी को मेरी शुभकामनाएं। आपका काम इस महामारी के दौरान बहुत महत्वपूर्ण है। जिन लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है, मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
देश में कई जगहों से मीडियाकर्मिंयों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरे आने के बाद दिल्ली सरकार ने भी पिछले सप्ताह मीडिया कर्मिंयों का कोरोना वायरस टेस्ट कराने विशेष शिविर आयोजित किया था।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मीडिया कर्मिंयों के लिए एक अलग कोविड-19 टेस्ट सेंटर शुरू किए जाने की जानकारी दी थी।
| Tweet![]() |