दिल्ली : सिविल लाइंस क्वारंटीन सेंटर से भागे चार युवक, मामला दर्ज
Last Updated 20 Apr 2020 11:32:48 AM IST
उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर से चार युवकों के फरार होने की खबर है
क्वारंटाइन सेंटर से भागे 4 युवक (फाइल फोटो) |
इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस बाबत सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मैगजीन रोड स्थित सरकारी स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पता चला है कि जो चार युवक गायब हुए हैं, उन्हें मार्च महीने के अंतिम दिनों में यहां लाकर रखा गया था।
फरार होने वाले युवकों में बिहार, असम, कानपुर और एक युवक दिल्ली के ही उत्तर पूर्वी जिला का बताया जाता है।
इस सेंटर में क्वारंटाइन करके रखे गए अधिकांश प्रवासी श्रमिक हैं। घटना 17 अप्रैल को आधी रात के आसपास की है।
| Tweet |