दंगा भड़काने के आरोप में कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां गिरफ्तार
कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां को दिल्ली पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में कड़कड़डुमा कोर्ट ने इशरत की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
![]() दंगा भड़काने के आरोप में कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां गिरफ्तार |
इशरत जहां पिछले करीब 50 दिनों से दिल्ली के खुरेजी इलाके में सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी। पिछले रविवार को खुरेजी रोड जाम करने में भी इशरत जहां का नाम सामने आया था।
जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जिसके बाद इशरत को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
तकनीक की मदद से जांच : हिंसा को लेकर राजधानी के विभिन्न थानों में 167 मुकदमे दर्ज किए गए और 885 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, दंगे, आर्म्स एक्ट आदि के मामले शामिल है। सूत्रों ने दावा किया कि साढ़े पांच सौ से ज्यादा लोग अब तक अपने नुकसान और हमले को लेकर शिकायत दे चुके हैं। शिकायतें मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को अकेले गोकुलपुरी थाने में ही पुलिस के पास 50 शिकायतें आई।
| Tweet![]() |