केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए भाजपा के कोई भी सांसद
Last Updated 16 Feb 2020 12:18:08 PM IST
दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के आम और खास लोग पहुंचे हैं, लेकिन भाजपा के प्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह से दूर दिखे।
![]() केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह |
दिल्ली के सातों सांसदों में से कोई भी सांसद रामलीला मैदान में नहीं दिखे। हालांकि, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार की तरफ से पीएम मोदी और भाजपा के सभी सातों सांसदों को न्योता भेजा गया था। अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के आम और खास लोग पहुंचे हैं, लेकिन भाजपा के प्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह से दूर दिखे।
शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब से आम आदमी पार्टी के कई विधायक, पंजाब के सांसद भगवंत मान और राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सुभाष गुप्ता और एस. सी. गुप्ता भी मौजूद हैं।
| Tweet![]() |