आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी: केजरीवाल

Last Updated 06 Jan 2020 05:40:56 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "यह चुनाव कार्य किए गए कार्यो पर आधारित होगा।"

चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आठ फरवरी को होंगे और 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी।

आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि पिछले पांच साल में शहर में उसने जो काम किया है, उसके लिए उसे दोबारा चुना जाएगा।

कैबिनेट मंत्री और पार्टी के दिल्ली प्रमुख गोपाल राय ने कहा कि पार्टी अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी।

आप ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज तीन सीटों पर सिमट गई थी। वहीं कांग्रेस उस चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी।

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment