दरियागंज में आगजनी, तोड़फोड़ करने पर 10 गिरफ्तार

Last Updated 21 Dec 2019 10:49:38 AM IST

पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ करने के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।     

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था।    

दिल्ली पुलिस ने इसके अलावा दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद को भी हिरासत में लिया है।

भाषा/आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment