दिल्ली के 40 लाख लोगों को जल्द मिलेगा संपत्ति पर अधिकार : शाह

Last Updated 17 Dec 2019 09:21:38 PM IST

दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे 40 लाख लोगों को जल्द ही अपनी संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार मिलेगा। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में भारत वंदना पार्क की नींव रखते हुए कही।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के द्वारका में भारत वंदना पार्क की नींव रखने पहुंचे थे। यह पार्क द्वारका सेक्टर 20 में बनाया जा रहा है। यहां उनके साथ केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी व दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी मौजूद रहे।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को उनकी संपत्ति का अधिकार देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जा चुका है। हजारों लोग इस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण भी करवा चुके हैं।"

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, "यह पार्क 200 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसके निर्माण पर 524 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पार्क का निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा।"

पार्क में एक खास क्षेत्र को बच्चों के मनोरंजन के ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। पार्क में एडवेंचर, झील, रेस्टोरेंट, मिनी इंडिया की थीम पर निर्माण, केंद्रीय वंदना सरोवर, इको फॉरेस्ट रीक्रिएशन जोन का भी निर्माण किया जाएगा।



पार्क का 58 फीसदी हिस्सा हरियाली वाला होगा, 11 फीसदी हिस्से में वाटर बॉडीज बनाई जाएगी। यहां आने वालों के लिए विश्वस्तरीय पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment