दिल्ली : चीनी नागरिक सैटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार

Last Updated 15 Nov 2019 06:01:27 AM IST

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक चीनी मूल के नागरिक को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।


दिल्ली : चीनी नागरिक सैटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार विदेशी के पास से एक सैटेलाइट फोन जब्त हुआ है। गिरफ्तार चीनी नागरिक का नाम छांग वेन टंग है।

छांग को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने टर्मिनल-2 से पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। जब्त सैटेलाइट फोन थुराया ब्रांड का है।

जब्त सैटेलाइट फोन के भारत में इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा हुआ है। आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया तब वो रायपुर की फ्लाइट पकड़ने वाला था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment